
कोई कहता भूत का चक्कर, कोई बताता खूनी जिन्नात
Chatra– भूत का चक्कर– सिमरिया थाना क्षेत्र के एदला गांव निवासी द्वारिका प्रजापति के घर में रखे सामानों में पिछले एक सप्ताह से अपने आप आग लग जा रही है. लेकिन आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पा रहा है. इस वजह से ना सिर्फ द्वारिक प्रजापति बल्कि पूरा गांव परेशान है.
ग्रामीणों का दावा, भूत का चक्कर
क्योंकि आग बुझाने के लिए गांव वालों को रात-रात भर जागना पड़ता है. कब आग की लपटे निकलने लगे किसी को इसका पता नहीं. पूरा गांव दहशत में हैं, लोग डरे सहमें है, भय इस बात की भी है कि कहीं यह कहानी उसके घर में शुरु नहीं हो जाय. गांव वाले उस घर में घुसने में डरने लगे हैं.
इस घटना से इलाके के लोग परेशान है क्योंकि बार-बार आग लगने की वजह सामने नहीं आ पा रही है और बुझाने की कोशिशों के बाद भी समस्या पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है. आग लगने की घटना से पूरे गांव में दहशत है, गांव का कोई भी व्यक्ति उस घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.
कुछ ग्रामीण इसे प्राकृतिक घटना बता रहें हैं तो कुछ के द्वारा इसे भूत प्रेत का चक्कर बताया जा रहा है, वहीं कुछ इसे खुनी जिन्नात की करतूत बता रहें हैं.
बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले एक सप्ताह से हो रही है.
आग भी कुछ ऐसा कि कभी अलमारी में रखा कपड़ा जलने लगता है
तो कभी सोये हुए अवस्था में बिस्तर से आग की लपटे निकलने लगती है.
इतना ही नहीं आग लगने की घटना के साथ ही कभी घर में रखा मोबाइल
गायब हो रहा है तो कभी आलमारी में रखे सोना चांदी.
रतजगा कर ग्रामीण कर रहे है पीड़ित परिवार की सुरक्षा
द्वारिका के घर में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण बीते चार दिनों से रतजगा कर रहे हैं.
लेकिन दर्जनों लोगों की मौजूदगी में भी इन घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा.
सच क्या है किसी को नहीं पता.
रिपोर्ट-सोनु भारती
Highlights







