भूपेन्द्र पटेल आज लेंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, गृहमंत्री अमित शाह समारोह में होंगे शामिल

अहमदाबाद : भूपेन्द्र पटेल आज गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर 2ः20 बजे राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र पटेल आज अकेले ही शपथ लेंगे। इससे पहले रविवार की शाम को भूपेन्द्र पटेल ने राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विधायक दल की बैठक के बीजेपी ने किया था एलान

गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का नाम बीजेपी ने विधायक दल की बैठक के बाद एलान किया था। भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। उनका नाम का प्रस्ताव विजय रुपाणी ने ही रखा था।

ये नेता भी थे सीएम की रेस में

हालांकि सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया भी थे। लेकिन गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में फाइनल मुहर भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगी।

मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बड़े बदलाव

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को हटाए जाने के बाद गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में भी कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। कई मौजूदा मंत्री को हटाया जा सकता है, जबकि कुछ नए मंत्री बन सकते हैं।

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...