भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी आज, मोदी और शाह भी होंगे शामिल

GUJRAT: गुजरात विधान सभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

के बाद आज भूपेंद्र पटेल दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

bhupendra 22Scope News
भूपेंद्र पटेल

नए सचिवालय के पास हैलीपैड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह

की तैयारी की गई है. दोपहर दो बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे.

भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी में 200 संत भी शामिल होंगे

की तैयारी की गई है. दोपहर दो बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी में 200 संत भी शामिल होंगे.

bhupendra 3 22Scope News

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

इनके अलावा बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे. भूपेंद्र पटेल गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री के रुप में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. भूपेंद्र पटेल के साथ कई मंत्रियों के शपथ लेने की भी संभावना है. इनमें कई नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं.

बिहार-झारखंड के कई भाजपा नेता भी पहुंचे गांधीनगर

भूपेंद्र पटेल के शपथग्रहण समारोह में बिहार और झारखंड के कई नेता भी शामिल होंगे. झारखंड से बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बिहार से विधानसभा में पार्टी के नेता विजय सिन्हा और विधान परिषद् में नेता सम्राट चौधरी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है.

शनिवार को भूपेंद्र पटेल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है. पार्टी ने 182 में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को सिर्फ 17 और आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है. भूपेंद्र पटेल ने खुद भी शानदार जीत दर्ज की. उन्होने घाटलोडिया सीट पर अपने विरोधी को 1.92 लाख मतों के अंतर से हराया. गुजरात में बीजेपी की ये लगातार सातवीं सरकार होगी.

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...