भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात के सीएम पद की शपथ, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में हुए शामिल

पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

अहमदाबाद : भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। समारोह में मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

भूपेंद्र पटेल गुजरात के विकास पथ को और करेंगे समृद्ध- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह बीजेपी संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में। वह निश्चित रूप से गुज रात के विकास पथ को समृद्ध करेंगे।

विजय रूपाणी जनसेवा में देते रहेंगे योगदान- पीएम

पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि सीएम के रूप में अपने पांच वर्षों के दौरान, विजय रूपाणी जी ने लोगों के अनुकूल कई फैसले किए हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अथक परिश्रम किया। मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भी जनसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

अगले साल दिसंबर में होंगे चुनाव

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से करीब 15 महीने महले विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया है। 59 साल के भूपेंद्र पटेल को कल सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना था। भूपेंद्र पटेल अब गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं।

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...