Advertisment

प्रश्नपत्र वायरल पर बोले शिक्षा मंत्री- दोषियों पर होगी कार्रवाई

पटना : प्रश्नपत्र वायरल मामले में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि

जो भी यह काम किया है, उसपर कार्रवाई होगी. दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा.

जांच का आदेश दे दिया गया है. डीएम जांच कर रिपोर्ट देंगे.

रविवार को ही सभी स्कूलों में होगी छुट्टी

वहीं मुस्लिम इलाके के स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी देने पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि

पूरे राज्य में एक ही कानून चलेगा. कोई अलग से छुट्टी नहीं होगी. रविवार को ही सभी स्कूलों में छुट्टी होगी.

विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा

बिहार में 7वीं कक्षा का प्रश्न पत्र में एक ऐसा ही सवाल किया गया था,

जिसके बाद प्रश्न पत्र को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

विपक्ष भी अब राज्य सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी इसे लेकर निशाना साधा है.

प्रश्न पत्र में कश्मीर को माना अलग देश

दरअसल, परीक्षा के प्रश्न पत्र में चीन, भारत, नेपाल और इंग्लैंड के साथ कश्मीर को भी अलग देश माना गया. इसमें दिखाया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है. 2017 में भी बिहार में ऐसा ही मामला सामने आया था.

मामले में एनआईए जांच की मांग

वहीं, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि ऐसे प्रश्न प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन को दिखाते हैं. उन्होंने इस मामले में एनआईए जांच की भी मांग की. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से सीमांचल के जिलों में यह पूछा जाना कि चीन के नागरिक को, इंग्लैंड के, नेपाल के, भारत के और इसी के साथ कश्मीर के नागरिक को क्या कहते हैं? यह बताता है कि सरकार में बैठे हुए पीएफआई के समर्थकों और राजद के पीएफआई समर्थक का नापाक गठजोड़ है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...