तगादा कर लौट रहे गिट्टी व्यवसायी से 3 लाख की लूट

अपराधियों ने व्यवसायी को धारदार हथियार से हमलाकर किया घायल

नवादा : जिले में गिट्टी व्यवसायी से तीन लाख रुपए लूट की घटना समाने आयी है.

अपराधियों ने पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पोक्सी गांव के समीप गिट्टी व्यवसायी को

तेज धारदार हथियार से हमला कर 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया.

वहीं घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि व्यवसायी तगादा कर कादिरगंज से रुपए ले जा रहे थे,

तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

गिट्टी व्यवसायी: सुनसान स्थान पर दिया घटना को अंजाम

घायल व्यवसायी की पहचान केसौरी गांव निवासी स्व. संजय सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में किया गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल दीपक कुमार गिट्टी का व्यवसायी करते हैं. आज सुबह वे कादिरगंज से तगादा कर बाइक से बैग में तीन लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे, तभी पोक्सी गांव के समीप सुनसान स्थान पर चार की संख्या में रहे अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और तेज धारदार हथियार से व्यवसायी पर हमला कर उसके पास बैग में रखे 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया.

गिट्टी व्यवसायी: लूट की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल जख्मी व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है. इस मामले में एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है. वहीं लूट की मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...