Dhanbad: NH19 पर हादसा, नींद के आगोश में पलटा ट्रक

धनबाद : NH19 पर ड्राइवर को झपकी आने से असंतुलित होकर ट्रक पलट गया.

इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसके बाद उसे एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है,

जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि देर रात चालक को नींद आ गई थी.

इसी दौरान ट्रक डिवाइडर पर जाकर पलट गया. हालांकि घटना के वक्त खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली.

accident1 2 22Scope News

चालक की हालत गंभीर

ताजा मामला धनबाद के गोविंदपुर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे संख्या 19 की है, जहां कालाडिह मोड़ के निकट देर रात नींद के आगोश में ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर पर जाकर पलट गया. घटना में खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, वहीं ड्राइवर छोटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज धनबाद एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है. ड्राइवर के सर में बेहद गंभीर चोट आई है जो अब तक बेहोश है.

accident12 1 22Scope News

वाराणसी से पश्चिम बंगाल जा रहा था ट्रक

ट्रक खलासी के मुताबिक वाराणसी से चारा काटने वाली मशीन लोड कर पश्चिम बंगाल के लिए चला था, लेकिन लगातार वाहन चलाने के कारण रात्रि लगभग 11ः30 बजे ड्राइवर को नींद आ गई और ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्थानीय गोविन्दपुर थाने की पुलिस और एनएचएआई की सर्विलांस टीम काफी विलंब से पहुंची.

एनएच 19 पर आए दिन होती रहती है दुर्घटनाएं

बता दें कि लगातार वाहन चलाने एवं नींद की वजह से एनएच 19 पर आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है. प्रत्येक साल सैकड़ों लोग इस वजह से अपनी जान गंवा देते हैं. जबकि एनएचआई द्वारा चालक के लिए कई गाईडलाइन भी जारी किया गया है. इसके बावजूद भी दुर्घटनाएं होती रहती है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img