केदारनाथ मंदिर में पीएम ने की पूजा, चर्चा में मोदी का ड्रेस

पीएम मोदी का 8 साल में छठी बार केदारनाथ का दौरा

केदारनाथ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की.

पीएम मोदी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया.

केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया.

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर

गुरु शंकराचार्य को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान केदारनाथ में

मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

वर्कर्स से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमजीवियों से

मुलाकात कर उनसे बातचीत की. पीएम मोदी आज सुबह करीब 11ः30 बजे

बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे जिसके मद्देनज़र बद्रीनाथ मंदिर में तैयारियां की गई हैं.

बता दें कि पीएम मोदी आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. इस दौरान राज्य को कई सौगात देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल में छठी बार केदारनाथ का दौरा किया है.

modi 2 22Scope News

चर्चा का विषय बना पीएम मोदी की पोशाक

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा की महिलाओं द्वारा बनाई गई पोशाक पहनी हुई है. इस पोशाक को लोकप्रिय रूप से चोला डोरा कहा जाता है. ये ड्रेस पीएम को उनके हाल के राज्य दौरे के दौरान उपहार में दी गई थी. अब यह ड्रेस चर्चा का विषय बन गया है. इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहनी वह हिमाचल की खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस है. इसे हाल ही में एक महिला ने पीएम मोदी को गिफ्ट किया था.

modi1 3 22Scope News

हिमाचल की महिला ने गिफ्ट की थी ‘चोला डोरा’ ड्रेस

पीएम मोदी हाल ही में हिमाचल के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्हें एक महिला ने एक खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस गिफ्ट की थी. इसे हिमाचल के चंबा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है. इस पर बहुत अच्छी हस्तकला है. पीएम मोदी को जब महिला ने ये ड्रेस गिफ्ट की थी, तो उन्होंने वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे, तो इसे जरूर पहनेंगे. पीएम मोदी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान ऐसा ही कुछ किया, उन्होंने महिला द्वारा गिफ्ट की गई ड्रेस को पहना. जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...