Advertisment

मैथन पावर लिमिटेड के लिए कोयले का उठाव शुरू

गिरिडीह : सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी की ओसीपी से मैथन पावर लिमिटेड ( MPL) के लिए कोयले का उठाव शुरू हो गया है. मंगलवार को भारी पुलिस व्यवस्था के बीच उठाव शुरू हुआ.  दूसरी तरफ भाजपा से जुड़े संगठन और समर्थक विरोध कर रहे हैं। इस कारण तनाव है. लेकिन भारी पुलिस बल के कारण कोयले का उठाव हो रहा है. खुद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारियों के साथ कोलियरी में मुस्तैद हैं. मैथन पावर लिमिटेड के कोयला उठाव को लेकर सीसीएल के आपेनकास्ट परियोजना में भारी तनाव पैदा हो गया है. एमपीएल के लिफ्टर जहां सैकड़ों समर्थकों और दर्जनों हाइवा और डंपर के साथ आपेनकास्ट परियोजना में पहुंच गए हैं. वहीं उसी जगह पर एमपीएल को कोयला नहीं उठाने देने के लिए ट्रक आनर एसोसिएशन का धरना चल रहा है. धरना में भी करीब सौ से अधिक लोग बैठे हुए हैं।

पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार समेत कई थाना की पुलिस पहुंची हुई है. एमपीएल के समर्थन में जहां सत्ताधारी पार्टी झामुमो एवं उसकी ट्रेड यूनियन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं विपक्षी पार्टी आजसू खड़ी है. इधर भाजपा, कांग्रेस, कांग्रेस की ट्रेड यूनियन इंटक, भाकपा माले और ट्रक आनर एसोसिएशन के समर्थन में है.

कुल मिलाकर कोयले की इस लड़ाई में राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन यहां पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. एक नया समीकरण यह भी देखा जा रहा है कि शुरूआत में इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले भाजपाई अब पीछे हटते जा रहे हैं. मोर्चा पर इस वक्त भाजपा का कोई बड़ा नेता नजर नहीं आ रहा है. वैसे ट्रक आनर एवं मजदूरों की इस लड़ाई को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी समर्थन दे चुकी हैं. एमपीएल को कोयला यहां से नहीं देने के लिए बाबूलाल मरांडी सीसीएल के सीएमडी से वार्ता कर चुके हैं. वहीं अन्नपूर्णा देवी ने इसके लिए कोयला मंत्री को पत्र लिखा है. ट्रक आनर एसोसिएशन एवं भाजपा का कहना है कि एमपीएल को कोयला उठाने देने से यहां लोकल सेल का कोयला उठाने वाले हजारों ट्रक मालिक व मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे.

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...