जियो के शुद्ध लाभ में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी

New Delhi-रिलायंस जियो इंफोकॉम का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये हो गया. दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 3,528 करोड़ रुपये था.

रिलायंस जियो इंफोकॉम का शुद्ध लाभ बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 20.2 प्रतिशत बढ़कर 22,521 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 18,735 करोड़ रुपये था.

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे ऐसे वक्त में आए हैं, जब कंपनी देश भर में बड़े पैमाने पर 5जी सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रही है.

जियो ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह पांच अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में चुनिंदा ग्राहकों के साथ अपनी 5जी सेवाओं का परीक्षण शुरू करेगी.

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...