प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने पकड़ी तटबंध का लिया जायजा
मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मद्यनिषेध और निबंधन विभाग सह पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार पूर्वी चंपारण का दौरा किया। इस दौरान चकिया प्रखंड के नरहर पकड़ी तटबंध का जायजा लिया. जहां बूढ़ी गंडक नदी के कारण कटाव हो रहा है. मंत्री सुनील कुमार ने कटावस्थल का भी निरीक्षण कर कहा कि तटबंधों के हो रहे कटाव को लेकर एक वृहद कार्य योजना की आवश्यकता है. साथ ही कहा कि प्रशासन ने सभी तटबंधों के ऊंचीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर फेज वाइज कार्य किया जाएगा. प्रभारी मंत्री के साथ जिलाधिकारी, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अलावा कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.
Highlights


















