गया कोडरमा रेलखंड पर 53 डिब्बे बेपटरी, राहत और बचाव कार्य शुरु

Koderma- दिल्ली मेन लाइन पर रेल परिचालन बाधित- गया कोडरमा रेलखंड के गुरपा स्टेशन के पास मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. गोमो और गया से दुर्घटना राहत यान पहले ही गुरपा स्टेशन पहुंच चुकी है, वहीं धनबाद से दुर्घटना राहत यान कोडरमा से रवाना हो गई है. साथ ही गुरपा में रेलवे ट्रैक पर बिखरे कोयले के मलबे और मालगाड़ी के डब्बों को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है.

दिल्ली मेन लाइन पर रेल परिचालन बाधित

रेलवे ट्रैक से कोयले को हटाने के लिए जेसीबी की पांच मशीनें लगाई गई है. ओवर हेड तार को भी हटा दिया गया है. रेलवे ट्रैक ठीक होने के बाद ही ओवरहेड तार को दुरुस्त किया जायेगा.

बताते चलें कि इस दुर्घटना में हावड़ा दिल्ली अप और डाउन दोनों लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है.

इसके अलावा रेलवे के कई बिजली के पोल भी टूट गए हैं.

हादसे के वक्त खौफनाक मंजर था. एक के बाद एक 53 डब्बो को लेकर आ रही

इंजन गुरपा स्टेशन पहुंचने से पहले ही बेपटरी हो गई और कुछ देर के लिए गुरपा स्टेशन

और आसपास का इलाका धूल के गुब्बार से भर गया.

स्टेशन पर खड़े यात्री भी भागते हुए नजर आए.

इधर, इस दुर्घटना के कारण हावड़ा-

दिल्ली मेन लाइन पर रेल परिचालन बाधित है. कई ट्रेनों के मार्ग जहां परिवर्तित कर दिया गया है,

वही कई ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है.

फिलहाल स्थिति सामान्य होने में अभी भी 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है.

रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...