यात्रियों को मिली बड़ी राहत, गया-कोडरमा रेलखंड पर शुरू हुआ परिचालन

गया : छठ पूजा से पहले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. गया-कोडरमा रेलखंड पर

करीब तीन बाद फिर से अप एंड डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है.

गया-कोडरमा रेलखंड पर मालगाड़ी के दुर्घटना होने के कारण दर्जनों ट्रेनों को

रद्द कर दिया गया था वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था.

जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

लेकिन रेलवे ने अब इस रूट पर फिर से परिचालन बहाल कर दिया है.

रेल प्रशासन की ओर से ट्रैक पर गिरे हुए कोयले और मालगाड़ी के वैगन को हटा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना की जांच दिल्ली के बड़े अधिकारी करेंगे.

55 घंटे बाद क्लियर हुआ था डाउन लाइन

इससे पहले करीब 55 घंटे के राहत व बचाव कार्य के बाद रेलवे ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डाउन लाइन को क्लियर किया. यह जानकारी रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी. यूपी मेन लाइन से शुक्रवार रात 11 बजे पहली मालगाड़ी का परिचालन शुरू हुआ. इसके बाद 11ः20 में राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया.

train1 1 22Scope News

यात्रियों को बड़ी राहत: 26 अक्टूबर को हुआ था हादसा

आपको बता दें कि बुधवार सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर कोयला लदी मालगाड़ी कोडरमा से गया की ओर जाते वक्त गुरपा स्टेशन के पास बेपटरी हो गई थी. मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई थी. मालगाड़ी दुर्घटना में गुड्स ट्रेन के 58 में से 54 डिब्बे अप और डाउन लाइन पर पलट गए थे और क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसके बाद से हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाईन पर रेलवे परिचालन पूरी तरह से ठप था, तब से लेकर अब तक दिन-रात 24 घंटे रेलवे ट्रैक को ठीक करने का कार्य किया जा रहा था. रेलवे के 1500 मजदूर और कर्मचारी अप और डाउन लाइन को ठीक करने में लगातार जुटे हुए थे, जिसके बाद दोनों लाइन को ठीक कर लिया. अब फिर से परिचालन शुरू हो गया.

रिपोर्ट: रंजन

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...