रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट मुरुबन्दा के समीप एनएच-23 पर बस और कार की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत जलने से मौत हो गई. वहीं, बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक महाराजा नामक यात्री बस रामगढ़ से धनबाद जा रही थी. इस घटना में महाराजा बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार महाराजा बस धनबाद से रांची की ओर जा रही थी और वैगनआर कार संख्या BR 01 BD 6318 रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही थी. इस बीच लारी पनशाला पुल के पास कार और बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.

सड़क दुर्घटना में कार में फंसे पांचों लोगों की जिंदा जलने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य में जुट गई है.


















