Advertisment

युवक ने की गोली मारकर आत्महत्या, लूट-चोरी के कुल 5 मामले थे दर्ज

बेगूसराय: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है की मृतक सुबह टहलकर आया और घर के बरामदे में  गोली मार आत्महत्या कर ली. मृतक पर चोरी लूट के 5 अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है. मृतक के पिता ने बताया कि केस को लेकर और घर में समझाने की वजह से उसने आत्महत्या कर ली‌.

जेल जा चुका था मृतक

घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुट गई‌. पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई है. आरोपी पर लूट समेत कुल पांच मामले दर्ज हैं.

रिपोर्ट-सुमित

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...