बेरमो : बेरमो थाना के पांच नंबर ढोरी में सफाई कर्मी राजेश डोम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर बेरमो थाना पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि पुलिस मामले में आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है. बेरमो थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार साह ने कहा कि आत्महत्या और हत्या के एंगल की भी जाँच किया जा रहा है.पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी.
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















