पटना: राजधानी पटना में रहने वाले सभी लोगों की इक्षा होती है कि उनका अपना घर हो और लोगों के इस सपने को साकार करने में मदद कर रहा है आशीर्वाद इंजीकॉन। आशीर्वाद इंजीकॉन बना रहा है सुन्दरलाल सिटी जहां 15 मंजिल का 8 ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसमें 1200 फ्लैट होगा जिसमें पर्यावरण का भी ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही इस सिटी में मॉल भी बनाया गया है। Patna Patna Patna Patna
सुन्दरलाल सिटी में स्विमिंग पूल के साथ ही पार्क भी बनाया जा रहा है जो लोगों को एक बेहतर हरा भरा माहौल देगा। आशीर्वाद इंजीकॉन के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार में माहौल बेहतर है। राज्य में रियल एस्टेट का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने बिहार में विकास को गति दिया और आज तबके और हर तरह के लोग ख़ुशी ख़ुशी रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Vaishali के पलवैया धाम मेला को मिला राजकीय दर्जा, मंत्री केदार गुप्ता ने…
उन्होंने कहा कि पटना का सुन्दरलाल सिटी पटना का सर्वश्रेष्ठ सिटी होगा जहां 1200 फ्लैट बनाया जा रहा है। यहां 15 मंजिलों का 8 ब्लाक बनाया जा रहा है जहां मध्यमवर्गीय परिवार के लोग भी आसानी से फ्लैट खरीद सकते हैं। आज इस सिटी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपना घर लेने की इक्षा रखने वाले से अपील करते हैं कि वे आयें, प्रोजेक्ट देखें और अगर उन्हें अच्छा लगे तो अपने सपनों का घर लें।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट



















