नालंदा: बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर की जदयू कार्यकर्ता की हत्या

नालंदा : एक बड़ी खबर नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है.

जहां सैदपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर जदयू कार्यकर्ता को गोली मारकर मौत के

घाट उतार दिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि सैदपुर निवासी सोनेलाल खाना

खाकर घर में बैठे हुए थे. तभी किसी का फोन आया और वह एक युवक के

साथ घर से बाहर निकला. इसी दौरान कुछ दूरी पर जाने के बाद अचानक गोली की आवाज आई.

जिसके बाद लोग घर से दौड़े. जहां देखा कि सोनेलाल की

चाकू मारने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जदयू सांसद ने जताया दुख

इधर घटना के बाद जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना किस कारण से हुई है. यह स्पष्ट नहीं पता चल रहा. लेकिन कहीं ना कहीं सहयोग के द्वारा ही बुलाकर उनकी हत्या की गई है. सांसद ने अपराधियों की गिरफ्तारी करने की भी मांग की है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है.

छठ प्रसाद खाकर अपने घर पर बैठे हुए थे सोनेलाल

बताया जा रहा है मृतक सोनेलाल जदयू से जुड़े हुए थे. तेल्हाड़ा के सैदपुर निवासी सोनेलाल छठ महापर्व के दौरान प्रसाद खाकर अपने घर में ही बैठे हुए थे. अचानक उन्हें किसी का फोन आ गया और वो बाहर निकल गये. थोड़ी ही दूरी पर लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर उस ओर भागे.

पहले चाकू से किया हमला, फिर मार दी गोली

जदयू नेता सोनेलाल घर से कुछ ही दूरी पर अचेत गिरे हुए पाए गये. उनपर अपराधियों ने पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

रिपोर्ट: रजनीश

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...