सर्दियों में बच्चों की त्वचा का रखें खास ख्याल, फॉलों करें ये टिप्स

RANCHI: सर्दियों में बच्चों के स्किन का भी खास ख्याल रखना होता है.

सर्द हवाओं से बच्चों की त्वचा जल्दी ही फट जाती है.

इसलिए इनकी विशेष देखभाल की जरुरत होती है.

अगर इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो बच्चों की त्वचा खिली-खिली रहेगी
बेबी केयर टिप्स दिन- रात चलने वाली सर्द हवाओं से बचने के लिए

जहां आप अपने बच्चे को स्वेटर और पुलओवर पहना रहे होते हैं,

वहीं उनकी स्किन को भी एक खास देखभाल की जरूरत होती है.
सर्दियों में बच्चों की स्किन बहुत ड्राई हो जाती है.

ड्राईनेस की वजह से उनकी त्वचा पर एलर्जी और रैशेज हो जाते हैं,

जिसकी वजह से बच्चों को खुजली की समस्या होती है.

ज्यादा कपड़े पहनने की वजह से वह असहज महसूस करते हैं.

इसीलिए उनके स्किन का खास ख्याल रखें, जिससे उनकी त्वचा मुलायम बनी रहे. स्किन केयर के तहत इन तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए – मसाज, बाथ और मॉश्चराइजिंग
मसाज करना है जरुरीः रोजाना मालिश करने से बच्चे का ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो जाता है. जब ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है तो शरीर में जमा कफ रोज निकलता जाता है. बच्चों का मसाज हल्के गर्म कमरे में ही करें. शरीर पर बादाम के तेल से मालिश करें और ज्यादा से ज्यादा 5 से 7 मिनट तक ही मसाज करें.


बच्चों की त्वचा – बच्चों को 5 मिनट से ज्यादा न नहलाएं

बच्चों को कैसे नहलाएंः बड़ों की तरह बच्चों को भी रोज नहलाएं. अधिक कपड़े पहनने की वजह से पसीने के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं. नहाने से बंद हुए छिद्रों को खुलने में मदद मिलती है. बॉडी के पोर खुलने से बच्चे फ्रेश महसूस करेंगे. सर्दियों में 5 मिनट से ज्यादा बच्चों को न नहलाएं. गुनगुने पानी से ही स्नान कराएं. नहाने के बाद तुरंत मॉश्चराइजिंग क्रीम लगाकर कपड़े पहनाएं. अगर बहुत ठंड है और बच्चे को नहीं नहला सकते तो हल्के गर्म पानी में तौलिया भिगोकर शरीर को साफ करें.

बेबी की स्किन को नमी कैसे दें

बच्चे के शरीर को समय- समय पर मॉश्चराइज करना चाहिए. कम से कम 3 से 4 बार मॉश्चराइज करें. ड्राई स्किन पर सीधा मॉश्चराइजर न लगाएं, इससे पहले बॉडी को हल्का गीला होना चाहिए. इसके लिए हल्का गीला गर्म टॉवल लेकर बॉडी को क्लीन करके उसके ऊपर मॉश्चराइजर लगाएं.

क्या आप सर्दियों में बालों के रूखेपन और डैंड्रफ से है परेशान ? अपनाएं उपाय

सर्दियों के मौसम में रखें अपने गले का खास ख्याल, जानें कुछ घरेलु उपाय

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...