Winter Caution: सर्दी में यूं निखारे अपनी त्वचा

ठण्ड के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है. ऐसे में स्किन में ड्राइनेस भी महसूस हो रही है. इसलिए हमें अपनी स्किन का ख़ास तौर पे ध्यान रखना चाहिए. जिससे स्किन की ग्लो और मॉयश्चचर बरकरार रहेगा. जानें कुछ स्किन को ग्लो रखने के टिप्स. हेल्दी त्वचा हर कोई चाहता है पर बदलते मौसम में सर्द हवा त्वचा की खूबसूरती छीन सकती है.

skin care natural 22Scope News

बनाए रखें त्वचा की नमी
इस मौसम में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें. रोजाना 5 भीगे हुए बादाम खाएं. घरेलू उपचार के तौर पर एक चम्मच बेसन में एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच गुलाबजल और चुटकी भर हल्दी डालकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को स्क्रब की तरह चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी लगाकर हल्के हाथ से मलते हुए छुड़ाएं. सादे पानी से चेहरा साफ कर लें.

फायदा देगा बादाम का तेल
रात में सोने से पहले चेहरा साफ करके बादाम के तेल से चेहरे की मालिश करें. इसके अलावा त्वचा को कोमल और चमकदार बनाए रखने के लिए सोने से पहले एक चम्मच ताजा मलाई में कुछ बूंदें गुलाबजल और 2-3 बूंदें नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और यूं ही छोड़ दें. सुबह ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें. यह दोनों उपाय एक-एक दिन छोड़कर करें.

face mask 22Scope News

हाथों की नरम देखभाल
हाथों की त्वचा हमारे शरीर की सबसे पतली त्वचा होती है. सर्दियों में हाथों की त्वचा सबसे अधिक नजरअंदाज होती हैं. ऐसे में हाथों की नमी बरकरार रखने के लिए विटामिन-ई युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें. दिन में 2-4 बार अच्छी क्वॉलिटी की हैंड क्रीम इस्तेमाल करें. सर्दियों में सौम्य हैंडवॉश का प्रयोग करें. रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने जैतून के तेल से हाथों की कुछ देर मसाज करें.

images 2 22Scope News

नारियल तेल से मिलेगा मॉयश्चर
सर्दियों में सबसे खास समस्या त्वचा का रूखापन है..ऐसे में नहाने से पहले नारियल के तेल से हाथ-पैर की मालिश जरूर कर लें. इससे रक्त संचार तेज होने से त्वचा में कसाव आता है और वो ग्लो करने लगती है. रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर एलोवेरा क्रीम लगाएं. कुछ देर चेहरे पर हाथ घुमाते हुए क्रीम लगाएं. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है.

नहीं फटेंगे होंठ
ठंड के मौसम में होंठ फटने की शिकायत आम हो जाती है. ऐसे में होंठों पर पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन इस्तेमाल करें. लिप बाम लगाना भी ठीक रहेगा. इसके अलावा सोने से पहले होंठों पर मलाई या ऑलिव ऑयल लगाएं. रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने से भी होंठ नहीं फटते. सर्दियों में एड़ियां ज्यादा रूखी हो जाती हैं. सही साफ-सफाई न की जाए तो पैरों की खूबसूरती छिन जाती है. पैरों को कुछ देर गुनगुने पानी में डुबोकर प्यूमिक स्टोन से मलकर साफ करें. फिर मॉयश्चराइजर लगाएं.
AdobeStock 140177601 830x563 1 22Scope News

सर्दियों के मौसम में फाउंडेशन लगाने का सही तरीका

ठंड में कैसे निखारे अपने बेजान चेहरे को, जानिये

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...