पूजा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक का मकान सील

बोकारो : चास थाना क्षेत्र के भगवती कॉलोनी निवासी पवन कुमार गिरिया के मकान को बैंक अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बुधवार को सील कर दिया है. उनके घर में रखे गए समानों को भी जब्त कर लिया है. पवन कुमार गिरिया पूजा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं.

स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि पवन कुमार गिरिया पर बैंक का 6 करोड़ रुपए बकाया था. इसके बाद उन्हें कई नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने राशि नहीं चुकायी.

उन्होंने बताया कि बैंक ने उनके मकान को 2014 में 1 करोड़ 3 लाख में सेल कर दिया. 2015 में उनके मकान को सील करते हुए वहां 55 हजार रुपये सलाना पर गार्ड की तैनाती की गई, जिसका भुगतान बैंक करता रहा. जब मकान सील की गई, तब पवन कुमार गिरिया का समान इस घर में था। जिसके कारण मकान खरीददार को दखल नहीं दिलाया जा सका.

एसडीएम चास के निर्देश पर बुधवार को उनके समान को जब्त कर उन्हें सूचना दिया जायेगा कि वे अपना समान ले जाएं. मैनेजर ने बताया कि उनका कोई पता नहीं चल रहा है इसलिए उनके मेल पर सूचना दी जा रही है.

रिपोर्ट : चुमन

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...