मकान मालिक ने किराएदार को ईंट से हमला कर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गया : गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसंडा के समीप बुधवार की देर शाम मकान मालिक डब्लू मिस्त्री उर्फ पगला ने अपने ही किराएदार राजू सिन्हा को ईंट से मारकर हत्या कर दिया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि मकान मालिक के द्वारा अपने किरायेदार से खैनी की मांग किया था। खैनी नहीं देने पर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। जहां मकान मालिक व उर्फ पगला के द्वारा ईंट से सिर पर हमला कर दिया जहां किराएदार राजू सिन्हा वहीं पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मकान मालिक डब्लू उर्फ पगला मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : चालक की मामूली से गलती, ग्रामीणों ने मार डाला पीट-पीटकर

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...