हत्याकांड से दहला चास, मकान मालिक ने किया टाइल्स मिस्त्री का मर्डर

चास से फिर एक बार दिल दहलाने वाली खबर निकल के सामने आई है. यह लगातार तीसरी बार है जब बोकारो से हत्या की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चीरा चास थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 के शांति नगर में हुई है. जहां पंकज महतो नामक एक टाइल्स मिस्त्री की हत्या कर दी गई है. यह हत्या कोई और नहीं बल्कि मृतक जिस मकान में काम कर रहा था उस मकान मालिक हर्ष कर्मकार के द्वारा कर दिया गया है.

वहीं हत्या के बाद मकान मालिक हत्या कर शव को अपने कार में लादकर चंदनकियारी स्थित झरिया ओपी क्षेत्र के पास फेंक दिया था. कल से लापता हुए मृतक टाइल्स मिस्त्री पंकज महतो जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने निकले. खोजबीन के दौरान जब मृतक के परिजन उस घर में पहुंचे जहां पंकज काम कर रहा था. वहां पहुंचने के बाद जब परिजन घर मालिक से बातचीत कर रहा था तो, परिजन सच को छुपाने के लिए बातों को गोल-गोल घुमा रहा था. जिसे देखते हुए परिजनों को मकान मालिक पर शक हुआ और उनका शक सही निकला.

कार की डिक्की में भी थे खून के धब्बे

परिजनों को शक हुआ तो, वह आरोपी मकान मालिक के घर में घुस आए और घर की जांच करने लगे. तभी उनकी घर फर्श पर लगे खून के धब्बे में पड़ी. आगे जांच किया तो कार की डिक्की में भी खून का धब्बा देखा तो, शक और गहरा गया. जहां परिजनों ने पुलिस के सामने ही आरोपी हर्ष कर्मकार की जमकर धुनाई कर दी.

गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी के कार में भी तोड़फोड़ किया. मौके पर पहुंचे चीरा चास थाना पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर थाना ले आई. चिरा चास थाना प्रभारी पुष्पा राज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि हत्या कैसे और कहां की गई पूरे मामले की जांच की जा रही है.

बोकारो से चुमन की खबर… 

IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...