Commercial Advertisment

नचनिया ने खोल दिया मुखिया जी का नाड़ा, बार बाला के साथ खूब लगाए ठुमके

औरंगाबाद : बार बाला ने मुखिया जी के पजामा का नाड़ा खोल दिया.

इसके बाद मुखिया ने अश्लील गानों पर बार बाला के साथ जमकर ठुमके लगाये.

मुखिया जी को जरा भी अपना पद का ख्याल नहीं आया. वे सारे मर्यादा को तार-तार कर

बार बाला के साथ नृत्य करने में मशगुल रहे. डांस में इतने खोये हुए थे कि उन्हें जरा भी महसूस नहीं हुआ कि

कोई इनका वीडियो बना रहा है. वहीं मुखिया के बार बार के साथ ठुमके लगाने वाला

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि न्यूज 22 स्कोप इस वीडियो की पूष्टि नहीं करता है.

मामला औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र की है. छठ पूजा के बीते दो दिन ही हुए हैं,

लेकिन पूजा खत्म होते ही धर्म के नाम पर बेशर्मी करने वालों के चेहरे भी सामने आने लगे हैं.

mukhiya1 22Scope News

बार बालाओं से इश्क लड़ाते दिखे मुखिया

जैतपुर पंचायत के महुआड़ गांव में छठ पूजा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां जैतपुर पंचायत के मुखिया चोकी विगहा ग्राम निवासी सत्येंद्र पासवान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां बार बालाओं का डांस चल रहा था और मुखिया जी डांस देखकर इतना भाव विभोर हो गए की मुखिया जी को अपनी पद की गरिमा भी याद नहीं रही. बार बालाओं से इश्क लड़ाते दिखे.

mukhiya12 22Scope News

खूब हो रही मुखिया जी की चर्चा

वहीं डांस कर रहीं एक बार बाला ने मुखिया की जेब से पैसे निकालने लगी और मुखिया जी भी उसके साथ ठिठोली करते रहे. हद तो तब हो गई जब बार बाला ने मुखिया जी के पजामा का नाड़ा ही खोल दिया और इसके बाद भी मुखिया जी महफिल में पूरी मस्ती से बार बालाओं के साथ इश्क लड़ाते रहे. वहां पर उपस्थित किसी ने वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया वायरल पर वायरल कर दिया. हालांकि इस वारयल वीडियो की पूष्टि न्यूज 22 स्कोप नहीं करती है कि यह वीडियो कब की है. लेकिन वायरल वीडियो देखकर मुखिया जी की चर्चा खूब हो रही है. लोग पूरी मस्ती से कह रहें हैं कि नचनिया ने खोल दिया मुखिया जी का नाड़ा. हालांकि इस बारे में मुखिया ने कोई बयान नहीं दिया है.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...