Commercial Advertisment

बार-बालाओं के बीच हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पूर्व मुखिया सहित 5 पर मामला दर्ज

रोहतास : रोहतास के सूर्यपुरा में बार-बालाओं के बीच हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व मुखिया सहित पांच पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूर्यपुरा थाना के अगरेड कला गांव में पंचायत के पूर्व मुखिया सहित पांच के विरूद्ध हर्ष फायरिंग को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के अगरेड कला निवासी गोपाल दुबे के घर के पास रात्रि भोज में बार-बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के समक्ष बार बालाओं द्वारा ‘ऐ मुखिया जी मन होखे त बोली’ नहीं त खाई बरदाश वाला गोली। भोजपुरी रिकॉर्डिंग गीत पर प्रस्तुत नृत्य के दौरान मंगल सिंह के लाईसेंस वाली बंदूक से हर्ष फायरिंग किया गया।

बता दें कि जिसका वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया। जिसको लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी के प्राप्त निर्देश के आलोक में पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, मंगल सिंह, राम अयोध्या सिंह, नागेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह और अयोजन कर्ता गोपाल दुबे कुल पांच के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...

JTET 2026 Giridih Exam: गिरिडीह में JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,...

JTET 2026 Giridih Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए...

Beltron Employees Protest: भभुआ में बेल्ट्रॉन कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्य...

Beltron Employees Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को...