भागलपुर में दहेज लोभियों ने ली फिर एक जान

BHAGALPUR: भागलपुर में दहेज की खातिर एक बार फिर एक नवविवाहिता की

हत्या का मामला सामने आया है. मामला पूर्णिया के रुपौली का है

जहां शादी के सिर्फ एक साल बाद ही ससुराल की प्रताड़ना की

शिकार महिला ने दम तोड़ दिया.
बताया गया कि पूर्णिया के रूपौली की रहने वाले गणेश प्रसाद साह की

पुत्री नेहा कुमारी की शादी 6 दिसंबर 2021 को नवगछिया

के रहने वाले पप्पू शाह के साथ हुई थी. परिजनों का कहना है कि

शादी में सब कुछ दिया गया था, लेकिन लगातार पति और

ससुराल वालों की ओर से पांच लाख रुपया दहेज की मांग की जा रही थी, और लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता था.


पिटाई से टूट गई थी मृतका के हड्डी


नवविवाहिता की हत्या: मृतिका नेहा के परिजनों का कहना है कि दिवाली की रात

दहेज को लेकर पति, ससुर, सास, ननंद के द्वारा नेहा की जमकर पिटाई की गई. जिससे उसके शरीर

में हड्डी तक टूट गए थे, और इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई. नेहा के परिवार वालों का कहना है

कि दहेज के लिए ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है. जबकि उनकी बेटी चार माह की गर्भवती थी.


नवविवाहिता की हत्या: पति ने कहा- दीवाली की रात छत से गिर गई थी


नवविवाहिता की हत्या: वहीं पति का कहना है कि उनकी पत्नी दिवाली की रात छत से गिर गई थी.

जिसके कारण शरीर के पिछले हिस्से में फ्रैक्चर हो गया था और जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम

में कराया जा रहा था, और ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई. वही दहेज को लेकर पति का कहना

है कि ना तो शादी में उन्होंने दहेज लिया है और ना ही दहेज की कोई मांग की गई थी. जबकि परिजन

साफ तौर पर कह रहे हैं कि उनकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारा है. वहीं पुलिस ने

मामला दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...