Advertisement
Advertisement

गुजरात में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है.

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा.

पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी.

हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को मतगणना होगी. गुजरात में वर्तमान में

चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक

इस बार 51 हजार 782 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

3,24,422 नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे. राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है. राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी.

गुजरात में हैं चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता

गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. हर बूथ पर औसतन 948 मतदाता है. इनमें 10 हजार 460 मतदाता 100 साल से अधिक की आयु के है. वहीं नौ लाख 87 हजार मतदाताओं की आयु 80 साल से अधिक है. वहीं इनमें चार लाख 61 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं. केवल महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.

शिपिंग कंटेनर में बनाया गया पोलिंग बूथ

वहीं गिर के जंगल के केवल एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा तो वाग्रा में एक पोलिंग बूथ शिपिंग कंटेनर में बनाया गया है. राज्य में चार लाख चार हजार 802 दिव्यांग मतदाता हैं. दिव्यांगों के लिए 183 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था. 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं.

गुजरात विधानसभा की राजनीतिक स्थिति

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं. गुजरात में 2017 का चुनाव दो चरणों में कराया गया था. मतदान का पहला चरण नौ दिसंबर और दूसरा चरण 14 दिसंबर को हुआ था. उस चुनाव में बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं. अन्य पार्टियों और निर्दलियों ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी. गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है. उपचुनावों के बाद इस समय गुजरात विधानसभा में बीजेपी के 111, कांग्रेस के 62, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2, एनसीपी का एक और एक निर्दलीय सदस्य है. इसमें 13 महिलाएं हैं. इसमें बीजेपी की 10 और कांग्रेस की तीन सदस्य शामिल हैं.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...