Advertisment

पंडरा के पास नाले में बहा बुजुर्ग, सर्च अभियान जारी

लगातार हो रही बारिश से शहर में जलजमाव की स्थिति

रांची : राज्य में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं गली, मोहल्लों में नाली का पानी रोड के ऊपर से बह रहा है.

राजधानी रांची के पंडरा स्थित पंचशील नगर में एक बुजुर्ग अजय प्रसाद कल देर शाम उफनते नाले में गिर कर बह गए. रात से उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है. अजय प्रसाद फल बेचने का काम करते हैं.

स्थानीय लोग बुजुर्ग की बहने की घटना को सुनकर खुद से ही बुजुर्ग की तलाश की. लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं मिली, जिसके बाद सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम पंचशील नगर पहुंचकर बुजुर्ग की तलाश में लगी हुई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कल रात में ही एनडीआरएफ और नगर निगम को सूचना दी गई थी. लेकिन रात भर लोग उनके आने की उम्मीद में खुद से खोज में लगे रहे. सुबह सिर्फ नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची है और बुजुर्ग की तलाश कर रही है. प्रशासन के इस रवैए से स्थानीय लोगों में रोष है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Bokaro- खराब मौसम में गायब हुआ मणिपुर से सेना का जवान, परिजनों का हाल-बेहाल  

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...