‘पीएम मोदी ने मेरे खाते में भेजे हैं 5.50 लाख, मैं बैंक को नहीं दूंगा’

बैंक मैनेजर के आवेदन पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

खाते में 5.50 लाख रुपए गलती से हो गया था ट्रांसफर

खगड़िया : जिले में बैंक से जुड़े एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. ग्रामीण बैंक के एक खाताधारी के खाते में गलती से 5.50 लाख रुपये चला गया. जिसके बाद उसने यह कह कर पैसा लौटाने से मना कर दिया कि यह पैसे उसे पीएम मोदी ने भेजे हैं. अंततः बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

दरअसल पूरा मामला खगरिया जिले के मानसी थाना इलाके के बख्तियारपुर गांव का है. बख्तियारपुर निवासी रंजीत राम के खाते में ग्रामीण बैंक की गलती से 5.50 लाख रुपए चला गया. उसके बाद युवक ने लगभग 1.60 लाख रुपए निकाल लिए. उक्त युवक और पैसा निकालता उससे पहले ही बैंक ने खाता को फ्रीज कर पैसा निकाल लिया।

बैंक के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक युवक रंजीत राम को समझाने का प्रयास करते रहे कि ये रुपए आपके नहीं हैं. आप वापस कर दें, लेकिन रंजीत राम ने किसी की बात नहीं सुनी. उसने कहा कि यह पैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने सीधे उनके खाते में भेजा है, जिससे उनकी गरीबी दूर होगी.

बैंक की बात अनसुनी करते हुए रंजीत राम ने धोखे से सारे पैसे निकाल कर खर्च कर दिया. बार-बार समझाने के बावजूद भी जब रंजीत राम ने पैसा लौटाने से साफ मना कर दिया, तब ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा मानसी थाने में रंजीत राम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट : विक्रम

अतीत में हुए वाराणसी हमलों पर बोले पीएम मोदी- यहां अगर औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...