Dhanbad: बैंक में फर्जीवाड़ा! खाताधारक के खाते से 4.95 लाख रुपये की हो गई निकासी

Dhanbad: बैंक में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खाताधारक के खाते से 4.95 लाख रुपये की निकासी कर ली गई और धारक को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। राशि चेक के माध्यम से निकासी की गई। इस बात की जानकारी होने पर खाता धारक संबंधित बैंक पहुंच गए।

Dhanbad: बैंक में फर्जीवाड़ा!

बैंक मैनेजर पैसा प्राप्तकर्ता को बैंक भी बुलाया, पहले तो प्राप्तकर्ता ने बैंक मैनेजर को राशि लौटाने का वादा भी किया, जिसके लिए बैंक मैनेजर ने खाता धारक से दो दिन का समय भी लिया। वापस जब दो दिन बीत जाने के बाद खाता धारक पैसे लेने बैंक पहुंचे तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

Dhanbad: पीड़ित ने बैंक पर लगाया आरोप

खाता धारक के पुत्र उत्तम कुमार ने बताया कि खाते में उनके पिता का रिटायरमेंट का पैसा था। उन्होने बैंक पर आरोप लगाया है कि नियमानुसार RBI की गाइडलाइन के अनुसार दो लाख से ऊपर के ट्रांजैक्शन होने पर धारक को बैंक इतला करती है पर उनके केस में बैंक ने किसी प्रकार की सूचना नहीं दी।

Dhanbad: 20 मिनट में ही खाता साफ

उत्तम का कहना है कि एक ऐसे खाते में राशि भेजी गई, जो साल भर से बंद था, जिसे रिओपन किया गया और महज 20 मिनट में ही खाते से रकम निकाल भी ली गई। उत्तम ने बैंक मैनेजर पर भी इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उत्तम ने बताया कि संबंधित बैंक के हेड ऑफिस गुड़गांव को भी लिखित शिकायत की है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...