Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंक खाते से 1.59 करोड़ की फर्जी निकासी, रांची-बोकारो के दो बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) चाईबासा के बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर 1.59 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस मामले में चाईबासा पुलिस ने रांची और बोकारो के दो बैंककर्मियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक, रांची (कडरू शाखा) के असिस्टेंट मैनेजर संजय कुमार, बोकारो के यस बैंक (चास शाखा) की बैंककर्मी अमृता शर्मा और बोकारो निवासी धनंजय कुमार प्रजापति शामिल हैं।

तीन राज्यों में छापेमारी, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि इस हेराफेरी में एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जिसमें साइबर अपराधियों के साथ बैंककर्मियों की मिलीभगत थी। इस मामले में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, रांची, बोकारो और रामगढ़ में छापेमारी की गई।

बैंक अकाउंट से ऐसे निकाले गए पैसे

जांच में पता चला कि केयू के खाते से 91.49 लाख रुपये रामगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शांतु चिन्ता इन्फ्रा के खाते में भेजे गए, जबकि 67.47 लाख रुपये कटक स्थित आईडीएफसी बैंक के राधारानी इंटरप्राइजेज खाते में ट्रांसफर किए गए। पैसे निकालने के लिए टाटा कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एस.सी. दास, केयू के वित्त पदाधिकारी डॉ. बी.के. सिंह और वर्तमान कुलसचिव डॉ. पी.के. सियाल के फर्जी हस्ताक्षर कराए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद सामान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14.80 लाख रुपये, 5 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और 73 चेक बरामद किए हैं। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

केयू प्रशासन ने की थी शिकायत

केयू के कुलसचिव पी.के. सियाल ने 19 फरवरी को चाईबासा मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें टाटा कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा से 1.59 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की जानकारी दी गई थी।

फर्जीवाड़े का तरीका: स्कैनिंग कर डुप्लीकेट सिग्नेचर बनाते थे

पुलिस के अनुसार, इस बड़े साइबर फ्रॉड में बैंकर्स और साइबर एक्सपर्ट शामिल थे। ये लोग बैंक में जमा किए गए चेकों की स्कैनिंग कर लेते थे और फिर केमिकल की मदद से उसे ब्लैंक बना देते थे। इसके बाद नकली हस्ताक्षर कर बैंक से पैसे निकाल लिए जाते थे।

पुलिस अब इस बड़े फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...