हिन्दू में रहना है तो राम की पूजा करनी होगी: BJP

PATNA: जीतनराम मांझी के ब्राह्मणों और हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी के बाद

बीजेपी हमलावर हुई है. बीजेपी ने जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए

कहा है कि अगर वो हिंदू हैं तो उन्हें राम की पूजा करनी ही होगी.

नहीं तो वो अपने ट्विटर सलाहकार के कहने पर टोपी पहन लें.

बीजेपी प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह कहा है कि अगर हिंदू धर्म में रहना है

तो आपको भी भगवान की पूजा करनी होगी.


जीतन राम मांझी के राजनीतिक सन्यास का समय आ गया है


बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे उम्र में जीतन राम मांझी आपका राजनीतिक सन्यास का समय आ गया है भगवान को लेकर इस तरीके के बयान देना कहीं से उचित नहीं है. अगर हिंदू धर्म में नहीं रहना है तो दूसरे धर्म अपना लीजिए ट्विटर गुरु को अपना मानने वाले जीतन राम मांझी उसी धर्म को अपना क्यों नहीं लेते.


हम प्रवक्ता दानिश रिजवान का पलटवार


बीजेपी के पलटवार के बाद अब हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जीतन राम मांझी के हिंदुत्व के बयान पर समर्थन करते हुए कहा है कि जिस तरीके से दलितों को 75 साल में दरकिनार किया गया है उनकी हक मारी की गई है उसको लेकर जीतन राम मांझी ने अपनी बात रखी थी. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धर्म के नाम पर बीजेपी वोट मांगती है और दलितों का शोषण करती आई है. उन्होंने दलितों के उचित सम्मान की मांग की है. उन्होंने कहा कि दलितों को सभी जगहों पवर सम्मानित स्थिति पर जगह दें. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को टोपी पहनाने वाले बीजेपी लोगों से पूछना चाहता हूं कि जब से उनकी सरकार है उन्होंने दलितों के लिए क्या किया.

बिहार: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, जानिए कहां-कहां होगा चुनाव

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...