पटना : बिहार में शराब बंदी के बाद भी शराब कारोबारी कानून की धज्जियां उड़ा रहे है. ताजा मामल पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की भट्ठी पर स्थित चकनूरी इलाके का है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मवेशियों के खटाल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक को बरामद किया है. वही शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने बताया की शराब कारोबारी खटाल से दूध बेचने के नाम पर शराब की बिक्री कर रहे थे. सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ट्रेट्रा पैक को बरामद किया गया. फरार हुए शराब कारोबारी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्ट : उमेश चौबे


















