Advertisment

मसानजोर डैम से भी ज्यादा उपयोगी है मसलिया-रानेश्वर सिंचाई परियोजना

Dumka-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा है कि यह परियोजना मसानजोर डैम की तुलना में ज्यादा उपयोगी है. यह दुमका का अब तक का सबसे वृहत सिंचाई परियोजना है. इस सिंचाई परियोजना के करीबन 22,283 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी.

मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना से बदलेगी दुमका की तस्वीर

सीएम हेमंत ने कहा है कि इस योजना के तहत मसलिया प्रखंड के 204 गांव और रानीश्वर प्रखंड के 72 गांवों में सिंचाई हो सकेगी. करीबन एक लाख की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलने जा रहा है. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, जामा विधायक सीता सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलिमय, सिंचाई विभाग के सचिव प्रशांत कुमार की मौजदूगी रही.

इस तरह की दूसरी बड़ी सिंचाई परियोजनाएं भी लायी जायेगी

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि

अभी इस तरह की कई दूसरी सिंचाई योजनाओं को लाया जायेगा.

यह महज शुरुआत है, दूसरी कई योजनाओं पर भी काम चल रहा है.

जबकि शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने इस परियोजना को ऐतिहासिक बताते कहा कि

इससे दुमका इन प्रखडों में किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आयेगा.

.

अजूबा हेलमेट- शराब पीने के बाद चालू नहीं होगा बाइक

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...