रांचीः कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और मांडर से विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि 13, 14 और 15 दिसंबर को रांची में देशभर के आदिवासी नेताओं का जुटान होगा. इस दौरान आदिवासी हितों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा.
मगही-भोजपुरी के मामले में मुख्यमंत्री के बयान के बयान पर बंधु तिर्की ने कहा कि इसे संदर्भ के साथ देखा जाना चाहिए. पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में सुक्षाव देगी. हेमंत सरकार आने के बाद आदिवासी समाज की बेहतरी के ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल नियमावली के अलावा कई एक मुद्दों पर काम हुआ है, लेकिन अभी भी कई मुद्दे पर काम किया जाना है. कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई है.


