कोडरमा : झारखंड में करमा पर्व की धूम शुरू हो गई है. कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के बेंदी फुटबॉल मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है.
आदिवासी समाज के लिए खास है ये त्योहार
करम डाल में रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई के लंबी उम्र का वरदान मांगती ये महिलाएं करमा उत्सव मनाने में जुटी है. यूं तो समाज का हर तबका करमा उत्सव मनाता है लेकिन आदिवासी समाज के लिए यह पर्व खासा महत्वपूर्ण है. कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के बेंदी फुटबॉल मैदान में घटवार आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जहां पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और अपने भाई की लंबी उम्र के साथ प्रकृति की रक्षा की कामना कर रही है.
स्कूली छात्राएं पेश की आकर्षक आदिवासी नृत्य
करमा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां स्कूली छात्राएं आकर्षक आदिवासी नृत्य पेश कर रही है. जबकि करमा महोत्सव में शामिल महिलाएं झूमर डांस कर खुशियां मना रही है. मांदर की थाप पर आज हर कोई प्रकृति पर्व के मौके पर झूम रहा है और नाच गा कर प्रकृति के हरे भरे रहने की कामना करते हुए भाई के लिए वरदान मांग रहा है.
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को किया गया सम्मानित
बेंदी में आयोजित करमा महोत्सव के दौरान मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आदिवासी छात्राओं को सम्मानित किया गया. खेलकूद में भी समाज का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान बगैर दहेज के शादी करने वाले एक दंपत्ति को भी मंच पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजक और घटवार आदिवासी महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर समाज को एक नया संदेश दिया जा रहा है. और भाई बहन के पवित्र संबंधों पर आधारित प्रकृति पर्व को हर कोई अपने अपने तरीके से मना रहा है.
ये है इसका महत्व
प्रकृति हरा भरा रहे, खेती बारी में अच्छी हो, इसी मनोकामना के साथ महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लंबी आयु के लिए वरदान मांग रही है. कमोबेश देश के हर हिस्से में आज करमा पूजा को लेकर कुछ यही उत्साह नजर आ रहा है. पर्व करमा की धूम शुरू हो गई है. कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के बेंदी फुटबॉल मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है.
रिपोर्ट : कुमार अमित
Highlights


















