कटिहार : कटिहार में पुलिस ने छापेमारी कर 2000 लीटर से अधिक विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. बता दें कि पकड़े गए आरोपी सिवान जिला निवासी ओमप्रकाश है. ओमप्रकाश ने बताया कि शराब बंगाल से अररिया जिला ले जाया जा रहा था. बारसोई अनुमंडल डीएसपी प्रेमनाथ ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की बड़ी खेफ इस क्षेत्र में ट्रक से लाया जा रहा है. इसी पर बलिया बेलौन थाना पुलिस मीनापुर फुटानी चौक के पास जब ट्रक को रोककर जांच किया तो अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस इस मामले में एक आदमी को भी गिरफ्तार किया है, पंचायत चुनाव से पहले शराब की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी निश्चित तौर पर शराब के खिलाफ कटिहार पुलिस की मुहिम की बड़ी उपलब्धि है।
रिपोर्ट : श्याम


















