मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्ची की मौत, 2 घायल

जहानाबाद : शकूराबाद थानाक्षेत्र के बिरो बिगहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से 2 बच्ची की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी की मकान का दीवार गिर गया जिसमें सोए हुए 6 साल की ब्यूटी कुमारी और दूसरी 10 वर्षीय बच्ची वंदना कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए. दीवार गिरने से गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीण इकट्ठा होकर मिट्टी को हटाकर सभी व्यक्ति को बाहर निकालकर इलाज के लिए शकूराबाद पीएसी में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर द्वारा दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों को चिंताजनक हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया घटना के बाद उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है.

रिपोर्ट : गौरव सिन्हा

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...