मिट्टी की दीवार गिरने से एक की मौत, दो बचे

कैमूर : जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के मेउड़ा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से मकान के अंदर दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी इस हादसे में दो युवक बाल-बाल बच गए।

 ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी का काफी पुराना मकान मेउड़ा गांव में था अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। उस समय मकान में 3 लोग मौजुद थे। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दो युवक को बचा लिया गया। वहीं मलबे के अंदर काफी देर तक दबे रहने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल के कर्मियों ने परिजनों को मुआवजा का आश्वासन दिया। कुदरा पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है ।

रिपोर्ट : देवव्रत तिवारी

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...