प्रकाशित:
बोकारोः जिले में लगातार 17 घंटे से बारिश हो रही है. जिसके चलते चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत धोबनी गांव के रहनेवाले शमीम अंसारी के कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई. जिसमें उसकी 4 वर्षीय पुत्री सैना परवीन दब गई. मिट्टी की दीवार में दबने से उसकी मौत हो गई. बच्ची की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चास मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंपा दिया गया.
Highlights

















