रांची : राजद के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव ने भाषा पर उठे विवाद पर कहा कि, इसे लेकर समाज को नहीं बांटा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि, एक साजिश के तहत आरजेडी को राष्ट्रीय से क्षेत्रीय पार्टी बना दिया गया है.
रांची में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, एक समय था जब आरजेडी पीएम बनाने और बिगाड़ने का काम करती थी.
आपको बता दें कि, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं. 19 सितंबर को रांची में उनका कार्यक्रम है. लिहाजा, पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी देने को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी. इस दौरान सुभाष यादव भी मौजूद थे.
रिपोर्ट : शाहनवाज
भाषा विवाद : झामुमो जिला उपाध्यक्ष ने इन पर लगाया मारपीट का आरोप, दे दी ये धमकी


















