आर.के.माइनिंग कोल डंप में कोयला चुनने के दौरान चार युवक झुलसे

Dhanbad-कुसुंडा क्षेत्र के ऐना फायर प्रोजेक्ट आर के माइनिंग कोल डंप में शनिवार को कोयला चुनने के दौरान गर्म ओबी के ढेर के चपेट में आने से चार युवक बुरी तरह से झुलस गए. आनन-फानन में उसके साथियों ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गए।जहां घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घायलों मे शिमलाबहाल बस्ती के 22 वर्षीय सन्नी कुमार ,20 वर्षीय शाहबाज, 17 वर्षीय राजू एवं 35 वर्षीय मुस्तकीम शामिल है.

dhanbad koila 22Scope News

ऐना फायर प्रोजेक्ट की घटना

इस घटना में चारों युवक एवं उनके परिवार वाले कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है.

शनिवार की शाम आरके माइनिंग के ऐना परियोजना में रोजाना दर्जनों की संख्या में लोग कोयला चुनने के लिए पहुंचते हैं.

पुलिस और सीआईएसएफ के मिलीभगत से यहां भारी मात्रा में कोयला चोरी किया जाता है.

शनिवार को भी कोयला चुनने के लिए लोग ऐना कोल डंप में पहुंचे थे.

वहीं डंप मे गर्म ओबी और कोयला का मिश्रीत ढेर पड़ा हुआ था.

कोयला चोरों को गर्म ओबी का एहसास भी नहीं था.

सभी इस ओबी मे चढ़कर कोयला चुनने लगे. तभी अचानक ओबी धस गया.

जिससे गर्म ओबी के चपेट में आ गए.

झुलसने के बाद परियोजना में चीख-पुकार से भगदड़ मच गया था.

चारों घायल युवक के साथी अपने वाहनों से झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले आया गया.

बाद में उन्हें एम्बुलेंस से धनबाद भेज दिया गया.

झरिया पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों युवकों को धनबाद ले जाया गया.

वार्ड सदस्य को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...