कोयला चुनने गये दंपत्ति कोयला डम्प की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

धनबादः बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-2 अंतर्गत बेनीडीह में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड में पति-पत्नी आग रहित कोयला की ढेर में आने से गम्भीर रूप से झुलस गए है। गम्भीर रूप से झुलसे दंपत्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- पुलिस निकली चोर, जवानों ने दुकान में रखे सामानों पर किया हाथ साफ

पति भोलू कुम्हार रिम्स राँची और पत्नी सावित्री देवी का इलाज बोकारो बीजीएच में चल रहा है। वहीं घटना के बारे में कुछ भी बताने से आउटसोर्सिंग प्रबंधन इनकार कर रही है।

अम्बे आउटसोर्सिंग में कोयला चुनने गए थे दंपत्ति

घटना में झुलसे दंपत्ति डुमरा कुम्हार बस्ती के रहने वाले है। वहीं पीड़ित दंपत्ति के बस्ती के लोग भी घटना के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। बताया जाता है हर दिन की तरह दर्जनों लोग अम्बे आउटसोर्सिंग में कोयला चुनने जाते है।

ग्रामीण फायर एरिया की तरफ़ भी कोयला चुनने चले जाते है। जहां कोयला में आग ही आग होता है। साथ ही भारी वाहन का परिचालन होता है। लेकिन आउटसोर्सिंग प्रबंधन ग्रामीणों को रोकने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...