नितिन गडकरी बिहार में 210 करोड़ की परियोजना का करेंगे शिलान्यास

PATNA: 210 करोड़ की परियोजना का करेंगे शिलान्यास – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

नितिन गडकरी आज बिहार दौरे पर हैं. नितिन गडकरी

210 करोड़ की लागत से बनने वाले परियोजना का शिलान्यास करेंगे.

उनके आगमन को लेकर नेताओं और मंत्री के समर्थकों के

बीच उत्साह देखने को मिल रहा है. एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी

अवधेश कुमार सिंह ने बताया है कि सोन पर पंडुका के पास

पुल का निर्माण 210 करोड़ की लागत से होगा. इसके बनने से

पंडुका से झारखंड के गढ़वा जाने की दूरी 63 किमी हो जाएगी

जो पहले 200 किलोमीटर थी. वहीं, सासाराम, डेहरी ऑन सोन

और औरंगाबाद के लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

इससे केवल बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लोगों को भी फायदा होगा.

नितिन गडकरी आज कोईलवर से भोजपुर के बीच बनी फोर लेन रोड और भोजपुर से बक्सर के बीच बनी फोर लेन रोड का भी लोकार्पण करेंगे. इस सड़क के निर्माण के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार के बीच संपर्क होगा. साथ ही लखनऊ के रास्ते दिल्ली पहुंचने का समय भी घट जाएगा.

एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली की दूरी 10 घंटे में तय कर सकेंगे

बक्सर में गंगा पर बन रहे पुल को छोड़कर बनी इन दोनों सड़कों की लंबाई 92 किलोमीटर है. कोईलवर से भोजपुर के बीच बनी सड़क की लागत 1662 करोड़ तो भोजपुर से बक्सर के बीच बनी सड़क की लागत 1728 करोड़ है.
इस सड़क के बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार का सुगम सम्पर्क होगा. लखनऊ के रास्ते दिल्ली पहुंचना आसान होगा. दिल्ली पहुंचने का समय 15 घंटे से घटकर 10 घंटे हो जाएगा. आरा में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा. 37 अंडरपास के बन जाने से पैदल यात्रियों को सुविधा होगी.

तीन महीने में एक लाख नौकरियां, भाजपा अपना हिसाब सामने रखे- तेजस्वी

Saffrn

Trending News

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 पर्यटक की मौत, 20 लोग...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत...

June Horoscope Update: कर्क राशि में बनेगा Triple Planet Conjunction, जानें...

 जून में कर्क राशि में गुरु, शुक्र और बुध की युति बनने जा रही है। इस दुर्लभ ग्रह संयोग का असर रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा...

RTE Admission 2026: रांची में गरीब बच्चों की 517 सीटें खाली,...

 रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1158 आरक्षित सीटों में से केवल 641 पर ही नामांकन हो सका। 517 सीटें खाली रह...

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img