Advertisment

गंडक नदी के जलस्तर कम होते ही शुरू हुआ कटाव, कई गांव पर मंडरा रहा खतरा

गोपालगंज : बरौली प्रखण्ड के सलेमपुर गाँव के पास गंडक का तांडव शुरू हो चुका है. गंडक के जलस्तर कम होते ही कटाव की समस्या उत्पन्न हो चुकी है. ऐसे में दियरा इलाके के लोग डरे-सहमे हुए है. क्योंकि सैकड़ो गांव पर अब खतरा मंडराने लगा है. दरअसल दियरा इलाके के लोग कभी बाढ़ तो कभी कटाव की समस्या से हमेशा ही परेशान रहे है. जिले के छः प्रखण्ड के दियरा इलाके में बाढ़ ने दस्तक दे दिया था जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ. लोग बेघर हो गए कई लोगों की मकान गंडक के आगोश में समा गई.

katav 22Scope News

दियरावासियों की परेशानी अभी कम भी नही हुई थी कि जलस्तर कम होते ही कटाव तेजी से होने लगा. इस कटाव के वजह से निमुइया सलेमपुर समेत कई पंचायत के लोगो का सैकड़ो एकड़ में लगे गन्ने के फसल के साथ जमीन कटने शुरू हो गए और गंडक के गोद मे समा गए. आलम यह है कि कटाव इतनी तेज है कि रोजाना कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है. स्थिति यह उतपन्न हो गई है कि कटाव अब गांव के पास पहुंच गया है जिससे स्थानीय लोग डरे हुए है कई लोगों की दिन का चैन और रात के नींद खत्म हो गई है लोग रात को जग कर निगरानी कर रहे है, वही बात करें विभागीय कटाव रोधी कार्य की तो यहां सिर्फ बांस बल्ली लगाकर कटाव को रोकने की कोशिश कर रहे है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...