नवगछिया में कटाव का कहर, 5 घर नदी में समाया

तिनटंगा दियारा के ज्ञानीदास टोला की घटना

नवगछिया (भागलपुर) : नवगछिया में कटाव का कहर शुरू हो गया है.

अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा पंचायत अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में 1 सप्ताह

पूर्व से ही भीषण कटाव हो रहा है. चार दिन पूर्व लगभग आधे दर्जन घर कटाव की भेंट चढ़ चुका था.

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को बीते 24 घंटे के दौरान अब तक 5 लोगों का घर नदी में समा चुका है.

katav 22Scope News

150 से अधिक लोगों का घर गंगा में समाया

बताते चलें कि बीते तीन वर्षों से रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के

ज्ञानी दास टोला में कटाव अनवरत जारी है. परंतु पिछले दो वर्षों से हो रहे लगातार

तेज कटाव होने से अब तक 150 से भी अधिक लोगों का घर गंगा के कटाव का भेंट चढ़ चुका है.

इसके अलावे दियारा वासियों का हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी के गर्भ में समा चुका है.

कटाव की मार से बेहाल हो चुुुके इनमें से अधिकांश लोग महादलित परिवार के हैं.

विगत कुुछ माह पूर्व से कटाव का कहर इस कदर जारी है कि पंचायत का

आधा हिस्सा कटाव के मुहाने पर आ गया है. कटाव के मुहाने पर आ चुके

दर्जनों परिवार भी अपना घर बार कटने से पहले ही सब कुछ छोड़ कर यहां से पलायन कर चुके हैं.

अब तक लगभग 200 परिवार  यहां से पलायन कर चुके हैं.

katav12 22Scope News

नवगछिया में कटाव: क्या कहते हैं पीड़ित परिवार

इस संबंध में कटाव पीड़ित महेंद्र राम ने बताया कि पिछ्ले वर्ष 2020 और 21 में

जिन लोगों का घर कटाव की भेंट चढ़ गया था, उनमें से अधिकतर महादलित परिवार के हीं है.

हालांकि बहुत सारे कटाव से विस्थापित परिवार पूर्णियां के रुपौली, कटिहार के फलका,

पोठिया, भागलपुर के ओरियप, नवगछिया आदि जगहों पर चले गए हैं.

शेष बचे परिवारों के पास जमीन और अन्य विकल्प नहीं रहने के कारण आसपास के

विद्यालयों में एवं संत विनोबा उच्च विद्यालय के मैदान में शरण लिए हैं

जहाँ प्लास्टिक और बोरा टांग कर अपना जीवन बिता रहे हैं.

katav1 22Scope News

सरकारी भवन में सर छुपाने को मजबूर

वहीं मसोमात अगिया देवी कहती हैं हमलोग कटाव पीड़ित परिवार मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहें हैं.

हमलोगों को न तो शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है और ना ही शौचालय नसीब है.

यहां तक कि हमलोग धूप बरसात में अपने बच्चों को लेकर पास के किसी सरकारी भवन में सर छुपाने को मजबूर हैं.

दूसरी ओर अन्य विस्थापित परिवार के लोगों नें बताया कि पिछले वर्ष 2021 में हीं

प्रखंड से लेकर जिला तक के सभी वरीय पदाधिकारियों को हमलोगों ने आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी.

परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अब तक हमलोगों को कुछ भी नहीं मिल पाया है. लिहाजा पीड़ित परिवार मदद की आश में प्रशासन की ओर टकटकी लगाए हुए हैं कि कब उन्हें मदद के तौर पर जमीन का एक टुकड़ा मिल जाए, जिस पर एक झोपड़ी बनाकर अपने परिवार का सर ढंक सके.

नवगछिया में कटाव: जानिए क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के मुखिया गणेश प्रसाद मंडल ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सहायता देने के लिए पिछले वर्ष पंचायत स्तर पर आम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कटाव पीड़ित परिवार को पंचायत स्तर पर चिन्हित कर अंचलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को जमीन मुहैया करवाने के लिए सूची सौंपी गई थी. अब जबकि सैकड़ों घर इस वर्ष के भीषण कटाव में फिर समा गए हैं. मगर अबतक कोई देखने वाला नहीं है.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...