Advertisment

बिहार में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, सेवा और समर्पण कार्यक्रम की शुरुआत

पटना/बाढ़/कटिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी अगले 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान देशभर में चलाएगी. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज सरकार की ओर से दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है. देश की तमाम पार्टियों के नेता सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं इसके विरोध में यूथ कांग्रेस ‘बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी.

पटना : कार्यकर्ता मना रहे हैं सेवा सप्ताह

भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे हैं. वही आज बिहार के पटना साहिब विधानसभा के विधायक व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना सिटी के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन किया नंदकिशोर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. 17 से 7 अक्टूबर तक बिहार में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें वृक्षारोपण, अनाज वितरण विशेष कोविड-19 का टीका कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले जिसकी शुरुआत की जाएगी. इस मौके पर बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

बाढ़ में हवन का आयोजन

badh 22Scope News

पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल स्थित बाढ़ के अलखनाथ गंगा घाट मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के मौके पर हवन का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की.

कटिहार : मंत्री ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया फल वितरण

katihar 5 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कटिहार में खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के मौजूदगी में सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लोग मना रहे हैं. पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश को हर मोर्चे पर सशक्त किया है. पीएम के जन्मदिन पर पूरे बिहार में वैक्सीनेशन को लेकर भी स्पेशल ड्राइव चलाए जा रहे हैं.

आज गोवा जायेंगे पीएम मोदी, 650 करोड़ के प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...