Koderma आए और तिलैया डैम नहीं देखा तो क्या देखा, झारखंड का डल झील…

Koderma : कोडरमा के तिलैया डैम में अब लोगों को कश्मीर के डल झील का मजा मिलेगा। जवाहर घाटी क्षेत्र में क्रिसमस के मौके पर लोग शिकारा वोट का भी मजा ले सकेंगे। इसकी जोर-जोर से तैयारी की जा रही है।रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 20 पर जब आप हजारीबाग से कोडरमा की ओर सफर करेंगे तो जवाहर घाटी के पास आपको कश्मीर के डल झील का अनुभव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Pakur Breaking : कोयला के अवैध कारोबार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

दरअसल क्रिसमस के मौके पर एनएच 20 से सटे जवाहर घाटी में बराकर नदी के पानी में आपको डल झील में तैरने वाला शिकारा वोट देखने को मिलेगा। इसे लेकर जवाहर घाटी नौका विहार संघ की ओर से पुरजोर तैयारी की जा रही है। शिकार वोट से लोग सफर कर सके, इसके लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।

Koderma : पिकनिक और घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह

तिलैया डैम पिकनिक और सैर सपाटे के अलावे वोटिंग के लिए खासा पसंद किया जाता है। यहां पहले से डबल डेकर और स्पीड वोट लोगों के मनोरंजन के लिए है, लेकिन अब यहां के लोगों को कश्मीर के डल झील का भी एहसास मिलेगा। जवाहर घाटी नौका विहार संघ के सदस्य यह बताते हैं कि तिलैया डैम में प्रकृति का दिया हर कुछ है। यहां का नजारा अपने आप में अनुभव अनुपम है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर, दो गंभीर… 

जब लोग शिकारा वोट में अपने परिवार के साथ इस अनुपम नजारे का आनंद लेंगे तो उनका मजा दोगुना हो जाएगा शिकारा वोट के रूप में कोडरमा समेत आसपास के लोगों को क्रिसमस का गिफ्ट मिलेगा। शिकारा वोट पर लोगों को आधे घंटे का सफर कराया जाएगा। इस दौरान इसपर सफर करने वाले लोग जवाहर घाटी का अनुपम नजारा पानी के बीच से देख सकेंगे।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...