डांसर सपना चौधरी ने सिंगिंग का जादू बिखेर लोगों को बनाया दीवाना

नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को अब तक आपने सूट-सलवार में डांस करते देखा होगा,

लेकिन ऐसा बहुत ही कम हुआ है जब सपना को वेस्टर्न अवतार में देखा गया हो.

सपना किलर डांस मूव्स से तो सभी को घायल करती आई हैं, लेकिन अब वो लोगों पर

अपनी आवाज का भी जादू चला रही हैं. इस बार सपना एक कदम और आगे निकल गई हैं.

सपना का नया गाना ‘खोट’ रिलीज

इस बार सपना ने डांस ही नहीं अपने सिंगिंग टैलेंट का भी जादू बिखेरा है और

लोगों को दीवाना बनाया है. हरयाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अब सिंगिंग सेनसेशन

बनकर आपके दिलों पर राज करने आ गई हैं. आपको बता दें कि सपना का नया गाना ‘खोट’ रिलीज हुआ है. जिसमे सपना एक अलग कूल अवतार में नजर आ रही हैं.

sapna1 22Scope News

न्यू लुक को देख फैंस हैरान

इस गाने में सपना ने ना सिर्फ डांस किया है, बल्कि इसे गाया भी है. सपना चौधरी अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं. शायद ही कोई दिन हो जब उनकी बारे में कोई हेडलाइन ना बनती हो. कभी कोई नया गाना, तो कभी कोई रील वीडियो, तो कभी कोई धमाकेदार लुक की फोटो. इस गाने में सपना का नया अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं. सपना के इस न्यू कूल लुक को देख कर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग सपना की आवाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.

7 साल छोटे मॉडल फैज अली के साथ सपना का रोमांस

गाने का टीजर सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है. इस गाने में सपना अपने से 7 साल छोटे मॉडल फैज अली के साथ रोमांस करते और डांस करती नजर आ रही हैं. बात अगर गाने की करें तो इस गाने को मोनी शेरगिल ने डायरेक्ट किया है तो वहीं अमन राज गिल ने इस गाने में अपनी आवाज दी हैं. सॉन्ग को टी-सीरीज के चैनल पर रिलीज किया गया है. गाना रिलीज़ के साथ ही वायरल हो गया हैं. इसके बढ़ते व्यूज को देख ये अंदाजा लगाना आसन हैं कि ये गाना दर्शको को कितना पसंद आ रहा हैं.

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...