सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! JSSC ने जारी किया कट ऑफ, यहां देखें….

Jharkhand: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे और सहायक आचार्य की नियुक्ति परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। JSSC झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के जारी परिणाम के तहत प्रोविजनल कट ऑफ जारी कर दिया है।

बता दें JSSC ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा श्रीराम प्रसाद एवं अन्य बनाम राज्य एवं अन्य मामले में इसी 10 फरवरी को पारित आदेश का अनुपालन करते हुए यह कट ऑफ जारी किया।

Read More: मधुबनी : जाली नोट मामले में मो. अबुल ईनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार…

कट ऑफ के साथ नेट स्कोर भी किया गया जारी

इस जारी कट ऑफ के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) और इंटरमीडिएट सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) में 16 फरवरी तक प्रकाशित परिणाम में सम्मिलित कोटिवार अंतिम चयनित अभ्यर्थी का नेट स्कोर भी जारी किया गया है।

आयोग के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का कोटिवार नेट प्राप्तांक पूरी तरह प्रोविजनल है।

Read More: मोतिहारी भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुसा, उपचालक की मौत…

 JSSC के वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कटऑफ

जो भी अभ्यर्थी अपना कट ऑफ चेक करना चाहते हैं वो JSSC के वेबसाइट पर जाकर अपना ये चेक कर सकते हैं। आयोग की बेवसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है और ये लिंक 2 मार्च तक उपलब्ध रहेगा।

परीक्षा में सम्मिलित वैध अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिंक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह लिंक दो मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन संख्या एवं पासवर्ड की प्रविष्टि कर अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 

CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...

धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...